गोवर्धन में हाई स्पीड कार ने मारी पुलिस की गाड़ी में टक्कर, दरोगा की मौत तीन पुलिसकर्मी घायल

मथुरा। न्यू ईयर की पार्टी में शराब पीने के बाद हाईस्पीड कार ने गश्त कर रहे तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया।घटना में एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां दरोगा की उपचार के दौरान मौत हो गई है। दरोगा की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।सिपाहियों का उपचार चल रहा है।घटना थाना गोवर्धन क्षेत्र के सोंख रोड स्थित पेट्रोल पंप नाके की है। घटना के बाद कार सवार फरार हो गए।हालांकि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।बताया जा रहा है कि रौंदने वाली हाईस्पीड कार गोवर्धन की है।थाना गोवर्धन में तैनात दरोगा राम किशन, कांस्टेबल अमित कुमार, अनुज कुमार और वाहन चालक अतेंद्र कुमार पुलिस की गाड़ी यूपी85एजी0696 से क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान सभी पुलिसकर्मी सौंख रोड स्थित राजीव तिराहा पहुंचे। यहां सड़क के किनारे सभी खड़े थे तभी सामने से हाईस्पीड कार यूपी85बीएम5077 पहुंची और पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ा दी।

हादसे में दरोगा राम किशन, सिपाही अमित, अतेंद्र कुमार और अनुज घायल हो गए। गन्ना के खेत में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।घायलों को तत्काल इलाज के लिए गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से दरोगा राम किशन की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए मथुरा स्थित एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। दरोगा एटा के सिधौली स्थित नगला फकीर के रहने वाले थे। एस पी देहात श्रीश चंद्र ने बताया गाड़ी पर लगे नंबर की जांच की जा रही है। गाड़ी हिस्ट्रीशीटर की है या नहीं यह जांच की जा रही है।हादसे के बाद एसपी देहात, सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी व गोवर्धन थाना प्रभारी राज कमल सिंह मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने हादसा करने वाली गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है की गाड़ी को कस्बे में अंदर प्रवेश को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस जीप के चालक अतेंद्र कुमार ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।