नया साल आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आए, इसी कामना के साथ वास्तु के कुछ आसान से उपाय अपनाकर आप नए साल को नई उमंगों से भर सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में जिनसे नए साल के स्वागत में घर परिवार में हर तरफ खुशियां छा जाएं। नए साल पर अपने घर की पूर्व दिशा में पौधे लगाएं। पौधों को पानी देने का नियम बनाएं। इससे धन प्राप्ति की संभावना बनी रहती है। घर में गंगाजल का छिड़काव करें। पूरे घर में प्रकाश की उचित व्यवस्था करें। कहीं अंधेरा न रहने पाए। नए साल का शुभारंभ घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक लगाकर करें। जब भी घर से बाहर निकलें तो स्वास्तिक को स्पर्श कर मस्तक पर लगाकर निकलें। घर के मुख्य द्वार को स्वच्छ रखें। घर से बेकार सामान को हटा दें। नए साल में घर में सजाने के लिए मोर पंख लेकर आएं। विद्यार्थियों के लिए घर में रखा मोर पंख एकाग्रता को बढ़ाता है। नए साल पर अपने घर में चांदी का हाथी ला सकते हैं। माना जाता है हाथी की मूर्ति को घर में रखने से शांति-सुख-समृद्धि आती है। नए साल पर अपने घर में धातु का कछुआ ला सकते हैं। घर में चांदी, पीतल और कांसे से बना कछुआ रखना शुभ माना जाता है। इसे उत्तर दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। घर में मनी प्लांट या तुलसी का पौधा लगाएं। प्रतिष्ठान या दुकान में भगवान श्रीगणेश की मूर्ति स्थापित करें। मूर्ति का रंग सफेद हो तो बेहतर है। नववर्ष के पहले दिन भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति घर पर लाएं, जिसमे वो मुरली बजा रहे हों। नववर्ष के आगमन पर घर की दीवारों पर लगे पुराने कैलेंडर हटा दें। ये उन्नति में बाधा बनते हैं। घर में विंड चाइम भी लगा सकते हैं। इनसे निकली ध्वनि सकारात्मक ऊर्जा देती है। जरूरतमंदों को गेहूं का दान करें। इससे मां अन्नपूर्णा की कृपा हमेशा बनी रहेगी।
नए साल पर करें यह उपाय, सालभर रहेंगे खुश
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क