जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई

                                          

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क  

फतेहपुर : जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार  वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । यह प्रचार वाहन 01 दिसम्बर से 07 दिसम्बर 2021 तक जनपद के ग्राम पंचायतों में घूमकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार प्रसार करेगी । इस मौके पर बीमा कंपनी यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड फतेहपुर के जिला कोऑर्डिनेटर संतोष राय, सह जिला प्रबंधक अभिज्ञान विक्रम सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे ।