आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी संतराज यादव मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने बताया की 6 दिसम्बर को सगड़ी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके सम्बन्ध में तैयारी की जा रही है पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनसभा ऐतिहासिक होगी।और विधानसभा सगड़ी सहित आजमगढ़ को नई सौगात मिलेगी।
इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू,, माला द्विवेदी, देवेन्द्र सिंह, मंजू सरोज, श्रीकृष्ण पाल,लक्ष्मण मौर्या, विनोद उपाध्याय, महेंद्र मौर्या, नन्हकूराम सरोज, ब्रजेश यादव, पवन सिंह मुन्ना, हरिवंश मिश्रा, नागेन्द्र पटेल, शिवनाथ सिंह, महेंद्र मौर्या, विनय प्रकाश गुप्ता, आनन्द गुप्ता, दिलीप मिश्रा, चन्द्रशेखर सिंह, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।