अंतर्राष्ट्रीय क्लाइमेट सम्मिट में शामिल होने पर विमला सोनी को किया सम्मानित

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

मथुरा। सर्व स्वर्णकार महासंगठन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष विमला सोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्लाइमेट सम्मिट में भाग लेकर मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे देश के स्वर्णकार समाज का मान बढ़ाये जाने पर सर्व स्वर्णकार महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश नवीन सोनी एवं पदाधिकारियों द्वारा उत्तरी उड़ा कर एवं छवि चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नवीन सोनी ने बताया विमला सोनी मध्य प्रदेश के करेली नरसिंहपुर जिले के प्रमुख चिकित्सक एवं सर्व स्वर्णकार महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विश्वनाथ सोनी की धर्मपत्नी है।श्रीमती सोनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्लाइमेट सम्मिट में सहभागिता कर वातावरण शुद्धि  के उपाय बताए।इस अंतरराष्ट्रीय समिट में 13 देशों के मूर्धन्य विद्वानों ने भाग लिया।अंतर्राष्ट्रीय समिट में अपना पेपर प्रस्तुत करते हुए श्रीमती सोनी ने कहा कि फ़्रांस समिट की अवधारणा को भारत ने शत प्रतिशत सफल बनाने में अपनी महारत सिद्ध कर दी है। उन्होंने वर्ष 2019 से लेकर 2030 तक किस प्रकार हम वातावरण को शुद्ध करने का लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे इसकी जानकारी दी। उन्होंने वातावरण शुद्धि के लिए एक महाअभियान का खाचा केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में प्रस्तुत किया एवं प्रधानमंत्री द्वारा उज्जवला योजना को वातावरण शुद्ध कर स्वास्थ्य की प्रगति के लिए बड़ा कदम बताया।समिट में भाग लेने पर राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा,वरिष्ठ प्रवक्ता कांग्रेश अजय वर्मा,वरिष्ठ पत्रकार नंद गोपाल वर्मा, सर्व  स्वर्णकार महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन सोनी, भारतीय स्वर्णकार समाज के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा, प्रकाश चंद वर्मा, लीलाधर सह देवड़ा, आशीष वर्मा, कृष्ण कांत वर्मा, अमित वर्मा आदि ने बधाइयां दी हैं।