अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों बेटियां: रविप्रकाश सिंह

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। जब महिलाएं जागरूक होंगी, तभी समाज में बदलाव भी दिखेगा। बेटियों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होने की जरुरत है। आत्मनिर्भता व स्वावलंबी बनने के लिए शिक्षा और कौशल को हथियार बनाएं। उक्त विचार मंगलवार को मुजफ्फराबाद के वैदिक इण्टर कॉलेज की छात्राओं को आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में रवि प्रकाश सिंह बीडीओ मुजफ्फराबाद ने कॉलेज की छात्राओं से सवांद करते हुए कहा कि शिक्षित बनने से विचारधारा में बदलाव आता है। समाज में बहुत-सी कुरीतियां शिक्षा व जागरूकता के माध्यम से ही दूर हो सकती हैं। साथ ही महिला को स्वावलंबी बनने का भी अवसर मिलता है। नारी को डर के नहीं बल्कि डटकर सामना करना होगा। और कहा कि लड़कियों की शिक्षा में कई फायदे हैं। एक सुशिक्षित और सुशोभित लड़की देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। एक शिक्षित लड़की विभिन्न क्षेत्रों में पुरुषों के काम और बोझ को साझा कर सकती है। एक शिक्षित लड़की की अगर कम उम्र में शादी नहीं की गई तो वह लेखक, शिक्षक, वकील, डॉक्टर और वैज्ञानिक के रूप में देश की सेवा कर सकती हैं। ऋषि पाल कॉलेज प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्राएं हर परिस्थिति में खुद को मजबूत बनाएं। शिक्षा के माध्यम से स्वयं के साथ ही परिवार व समाज में भी जागरूकता की अलख जगाने का काम करें। महिला समाज का खुद नारी शक्ति उत्थान करन की क्षमता रखती है। इस अवसर पर राजदीप सैनी,मंजू सैनी,श्याम लाल,प्रवीन पुंडीर, भूपेंद्र सिंह,शाम शंकर चौरसिया,राजमणि गुप्ता,मनोहर लाल राजभर आदि मौजूद रहे।