नगरु घाट में नाव पलटने से हुआ हादसा, एक लड़की की हुई मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लोहाघाट  : उत्तराखंड के लोहाघाट में नगरु घाट में नाव पलटने से हादसा हो गया है। इस हादसे में एक लड़की मीना (उम्र 13) की मौत हो गई है। वहीं एक बच्चा संदीप (उम्र 8) लापता है। दोनों नेपाल के निवासी हैं। जानकारी के मुताबिक नगरु घाट में बुधवार देर शाम भारत की ओर से महाकाली नदी के उफान पर आने के बाद नाव पलट गई। हादसे में एक लड़की की मौत हो गई है। जिसका शव बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा नाव में कुल 10 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि चकर सिंह अपने परिवार के साथ नेपाल में पूजा करके पंजाब जा रहा था। तभी नदी पार करते वक्त ये हादसा हो गया।