पशुओं का हमको रखना है खयाल,
हो जाए उनका भी जीवन निहाल।।
दया प्यार का करें सभी व्यवहार,
पशु कल्याण के प्रति सब जिम्मेदार।।
नहीं करें लाचार जानवरों से अभद्रता,
सुरक्षा हेतु दिखाएं सभी अब दृढ़ता।।
पशु है हमारे जीवन का एक हिस्सा,
बहुत बुरा है इन पशुओं का किस्सा।।
कष्ट और पीडा़ से भरा इनका मन,
इनकी सेवा में लगाओ तन मन धन।।
पशु चिकित्सा गौशाला का हो निर्माण,
जन जागरूकता से करें पशुओं का कल्याण।।
विश्व पशु कल्याण का करें आयोजन ,
तभी पूर्ण हो पशु रक्षा का प्रायोजन।
जानवरों के प्रति क्रूरता की हो रोकथाम,
आओ पशु दिवस मनाए सभी आवाम।।
स्वरचित
गीता देवी सहायक अध्यापक
विकासखंड- बिधूना
जिला- औरैया