प्रियंका की रिहाई को लेकर कांग्रेसियों ने गिरफ्तारियां दी, किया प्रदर्शन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

सहारनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर दी गई गिरफ्तारी, प्रदर्शन के दौरान धारा 144 का भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया उल्लघंन, पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी कर पुलिस लाइन में बनाई गई अस्थाई जेल में डाला गया।

जनपद में जहां धारा 144 लागू है तो उसी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धारा 144 का उल्लंघन करते हुए प्रदर्शन किया जिसके बाद एसपी सिटी राजेश कुमार क्षेत्राधिकारी द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं थाना सदर बाजार पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रेलवे स्टेशन से उठाकर अस्थाई जेल में डाल दिया कांग्रेस कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी घटना के बाद गिरफ्तार हुए प्रियंका वाड्रा की रिहाई की मांग कर रहे हैं ।

जिसको लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी गई साथ ही धारा 144 का उल्लंघन किया गया, लखीमपुर खीरी में प्रियंका वाड्रा मृतक किसानों के परिजनों से मिलने के लिए जा रही थी जिसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया आज 3 दिन हो गए उनकी गिरफ्तारी को और आज राहुल गांधी भी लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे ।

जिनको बॉर्डर पर ही रोक लिया गया इसको लेकर सहारनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त हो गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी गई इस दौरान महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा प्रदेश प्रवक्ता शशि वालिया संजय वालिया गणेश दत्त शर्मा अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे तथा प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।